फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। हाथरस कांड को लेकर बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरने में मोर्चा के संयोजक मनोज कुमार यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश मेें योगीराज ने कानून का राज समाप्त कर दिया है। प्रदेेश में लूट, हत्या, सामुहिक दुष्कर्म कर हत्या करने की घटना सामने आ रही है। जिलाधिकारी द्वारा पीड़िता के पिता को धमकी देकर बयान बदलवाया जाना बहुत ही शर्मनाक है। अपराध तेजी से बढ़ने से हर तबका अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि आजमगढ़ बांसडीह के प्रधान के हत्यारोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा दी जाए। अन्य अपराधियों के जिस तरह से संपत्ति कुर्क की गई है उसी तरह इन अपराधियों के भी संपत्ति कुर्क की जाए।
विज्ञापन

29 सितंबर 2020 को बलरामपुर में अनुसूचित जाति को अगवा कर गैंगरेप कर हत्या कर दी। एक अक्तूबर 2020 को भदोही में नाबालिग से दुष्कर्म कर उसके चेहरे को कूचलकर हत्या कर दी गई। 30 सितंबर 2020 आजमगढ़ जिले में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म एवं बुलंदशहर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। इस अवसर पर रामबली यशपाल, चंद्रगुप्त, पांचू राम, रामजीत, शिवकुमार भारती, आकाश, सतीष कुमार मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें