घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खास मुस्किया गांव के समीप फोर लेन पर मंगलवार की मध्य रात्रि में पशु के सामने आने से डीजे वाहन पटल गया। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान नगर भीटी निवासी आशीष (22) मंगलवार की रात एक बजे डीजे बजाकर घर आ रहा था। अभी वह घोसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खास मुस्किया गांव के समीप ही पहुंचा था कि अचानक सामने पशु आने से डीजे वाहन पलट गया।
हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं डीजे वाहन पलटने से घंटों यातायात बाधित रहा। पुलिस ने जेसीबी से डीजे वाहन को हटवाकर यातायात बहाल कराया।