दीपावली उत्सव पर शनिवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दीपावली उत्सव में आर्मी की तैयारी करने व
मऊ। प्रकाश पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को डॉ.भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों ने अपने-अपने ग्राउंड पर दीपक जलाकर दीपावली का पर्व मनाया। पूरे स्टेडिये परिसर में एक साथ जले लगभग दस हजार दीप ने प्रकाश पर्व दीपावली की खुशियों को दोगुना कर दिया। वहीं खिलाडि़यों ने अपने-अपने मैदान पर आतिशबाजी कर दीपावली का उत्सव मनाया।
शनिवार की शाम से ही स्टेडियम में क्रिकेट, हाकी, हैंडबाल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबाॅल, एथलेटिक्स खेल से जुड़े खिलाड़ी अपने-अपने मैदान पर दीपों को जलाना शुरु किया। इसके बाद सभी मैदानों पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा अर्चना की गई।
दीये से पूरा स्टेडियम परिसर जगमगा उठा था। स्टेडियम में आर्मी के लिए दौड़ का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने भारत के नक्शे और इंडियन आर्मी का रंगोली बनाकर दीप जलाया।
कार्यक्रम के आयोजक जिला क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों द्वारा अपने-अपने ग्राउंड पर शाम से दीपक जलाए गए।
पूरे ग्राउंड पर लगभग दस हजार से अधिक दीयों के साथ रोशन होने से पूरा स्टेडियम परिसर रोशनी से नहा उठा। इस दौरान ओमेंद्र सिंह, पीएन सिंह, राजीव जायसवाल, सचिन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।