फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिलाई जिला पंचायत अध्यक्ष को पद की शपथ

Fri, 25 Aug 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,मऊ
विज्ञापन
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला जायसवाल को पद की शपथ दिलाते जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार।
विज्ञापन
मऊ। जिला पंचायत कार्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को साधारण तरीके शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला जायसवाल को जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिसके बाद जिला पंचायत सदस्यों ने अध्यक्ष का माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत और सम्मान भी किया।  
विज्ञापन

जिलाधिकरी ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि जनपद की प्रथम नागरिक के रूप में निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्देशन में निश्चित रूप से जनपद प्रगति की उचाइयां चुमेगा।उन्होंने कहा कि प्रशासक के रुप में मेरा कार्यकाल काफी कम समय का था। जिसमें केवल एक ही बैठक हो सकी। लेकिन नए अध्यक्ष के चुने जाने के बाद उनके मार्ग दर्शन में लगातार काम होगा जिससे लोगों का विकास हो सके। वहीं नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला जायसवाल ने सभी का स्वागत और अभिनंदन करते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास के मुद्दे पर काम किया जाएगा। जिससे आने वाले दिनों में जिला पंचायत एक समृद्घ और विकास करने वाला कार्यालय बन सके। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक जायसवाले ने भी सभी का स्वागत और अभिनंदन किया।         उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेन्द्र प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य देवनाथ यादव, जिला पंचातय सदस्य प्रतिनिधि विद्युत यादव, फागू सिंह, विजय यादव, अखिलेश राठौर, सुभाष यदुवंशी सहित काफी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें