फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के वार्डों की सूची चस्पा की जाए

Sat, 16 May 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल शनिवार केा जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से मिला। मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसनें जिला पंचायत मऊ के वार्डों की सूची चस्पा न होने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। साथ ही जल्द से जल्द सूची चस्पा करने की मांग की।
विज्ञापन



दो सूत्री मांगपत्र सौंपने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को बताया कि जिला पंचायत मऊ के 34 वार्डो के परिसीमन की सूची आपत्तियों का निस्तारण कर 12 मई तक चस्पा करना था।


लेकिन सूची चस्पा नहीं हो सकी। बताया कि बेमौसम बारिश से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा किसानों को तत्काल दिया जाए। केंद्र और प्रदेश सरकार ने 18 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर देने की घोषणा की है।
विज्ञापन



लेकिन जिले के किसानों को 15सौ से लेकर 2950 रुपये का ही चेक दिया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग किया कि 18 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा किसानों को दिया जाय।


 डीएम ने उनकी मांगों के बाबत आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विजय नारायण शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद उपाध्याय, अरविंद सिंह, राकेश सिंह, जिला महामंत्री आनंद सिंह, प्रवीण गुप्ता, राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें