फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Sat, 16 May 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र प्रशांत कुमार ने शनिवार को पुलिस आफिस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि अपराध के पैसे पर पलने वाला हर व्यक्ति दोषी है।
विज्ञापन


ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों को संरक्षण देने वालों को जेल भेजा जाएगा, तभी अपराध पर अंकुश लग सकता है। इसके लिए जनता का सहयोग जरूरी है। पुलिस जनता से मधुर संबंध स्थापित कर अंकुश लगाए।


कहा कि अपराध एक प्रकार की समस्या है यह पहले से भी होता आया है। इस पर अंकुश लगाया जा सकता है न कि पूर्ण रूप से खत्म किया जा सकता है। कहा कि पिछले एक साल में आजमगढ़ मंडल में अपराध में कमी आई है।
विज्ञापन



 कहा कि अब अपराध में तकनीक का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है। अपराधी साइबर क्राइम का सहारा ले रहे हैं। आने वाले दिनों में पुलिस के सामने एक चुनौती है लेकिन पुलिस भी अब तकनीक का सहारा ले रही है।


 कहा कि दो दिन के निरीक्षण में जनपद पुलिस की कई कमियां उजागर हुई हैं। इनमें थानों में दस्तावेजों के रख रखाव से लेकर  एमबी एक्ट में बंद गाड़ियों का निस्तारण प्रमुख है। इसके लिए पुलिस को कड़े निर्देश दिए। कहा कि समाज में पुरस्कार और दंड का अधिकार होना चाहिए। पुलिस भी इस व्यवस्था के तहत चलती है।


 अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिसिंग सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, सीओ सिटी अशोक यादव, सीओ घोसी डा. अजय कुमार, सीओ राकेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें