फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में 25वें से 16वें पायदान पर पहुंचा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सीएम डैशबोर्ड आधारित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जनपद को इस माह 16वां स्थान प्राप्त हुआ, जबकि अप्रैल माह में यह 25वें स्थान पर था।
विज्ञापन

डीएम ने अगले माह तक सभी योजनाओं में ए-ग्रेड प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी तथा आगामी माह में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
बैठक में ऊर्जा विभाग की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की जननी सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना, फैमिली आईडी, पोषण अभियान और आईजीआरएस की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिन विभागों को ए-ग्रेड प्राप्त है, उन्हें प्रदर्शन बनाए रखने के निर्देश दिए गए। वहीं पोषण अभियान में सी-ग्रेड प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी सीडीपीओ और खंड विकास अधिकारियों को नियमित समीक्षा और प्रभावी निगरानी के माध्यम से सुधार लाने के निर्देश दिए।
इसी तरह फैमिली आईडी योजना में बी-ग्रेड प्राप्त होने पर सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लोक निर्माण विभाग को जिला महिला अस्पताल मार्ग और बाल निकेतन के निकट निर्माणाधीन ओवरब्रिज क्षेत्र में आवश्यक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग को बाढ़ पूर्व तैयारियों से संबंधित सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें