जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आगामी तीन मई को 5वीं जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य जन-जन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली को प्रोत्साहित करना है।
एसोसिएशन के सचिव राजन वैदिक ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 वर्ष से 55 वर्ष तक के बालक/बालिका एवं पुरुष/महिला प्रतिभाग करेंगे। विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान किया जाएगा।
प्रतिवर्ष जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलता है। उन्होंने जिले के सभी योग प्रेमियों, खिलाड़ियों और विद्यालयों से अधिक से अधिक प्रतिभाग करने की अपील की।