फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज ने अफसरों के साथ किया जेल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला जज ने पुलिस अधीक्षक घुले सुशील और अपर जिलाधिकारी के. हरि सिंह के साथ शुक्रवार की शाम को जिला जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। जिला जज ने कारागार में सभी बैरकों, महिला बैरक, रसोई घर और अस्पताल सहित परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने त्रैमासिक निरीक्षण के तहत जिला जेल के निरीक्षण किया। जेल में कैदियों के उपयोग के लिए लगाए गए सेनिटाइजर पंप का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला जज ने जेल अधीक्षक अविनाश गौतम से कहा कि जेल में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया जाए। जेल के अंदर साफ सफाई बेहतर रखी जाए। इस दौरान कैदियों द्वारा किए गए अगरबत्ती और सेंटाइजर सहित अन्य उत्पादों को जिला जज ने देखा। जेल परिसर में फूल पौधों सहित हरियाली देख जिला जज ने प्रशंसा की। जिला जज ने कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीजेएम, जेल अधीक्षक अविनाश गौतम, डिप्टी जेलर अजय कुमार झा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें