फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: युवा उत्सव में सात पुरस्कारों पर जिले का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। युवा कल्याण विभाग की ओर से एक दिवसीय मंडल स्तरीय युवा उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज अतलस पोखरा आजमगढ़ में किया गया। इसमें मऊ, आजमगढ़, बलिया के आठ विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त विजेता टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मंडल स्तर पर धूम मचाते हुए मऊ ने 24 पुरस्कारों में 7 पुरस्कारों पर कब्जा जमाया। जिनमें से प्रथम स्थान प्राप्त 4 टीमें लखनऊ में राज्य स्तर युवा महोत्सव में प्रतिभाग करेंगी। एकल लोक नृत्य में अंजली कश्यप सोनी धापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज, समूह लोकगीत गायन में सोनल सिंह टीम राजीव गांधी पीजी कॉलेज परदहा, पेंटिंग में विकास घोसी तथा खुशी वर्मा सोनी धापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज ने फोटोग्राफी में प्रथम स्थान प्राप्त कर तथा राज्य युवा उत्सव में अपना स्थान सुरक्षित किया।
खुशी गोंड सोनी धापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज ने कथा लेखन में द्वितीय स्थान, प्रगति सिंह ने शब्द पांडित्य में द्वितीय स्थान, अनु चौहान ने एकल लोकगीत गायन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वीनू सिंह युवा कल्याण विभाग ने राज्य के लिए बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा युवाओं का संस्कारित होना आवश्यक है। ऋचा त्रिपाठी अनिशेध ने कहा कि छात्रों के लिए युवा उत्सव एक बहुत अच्छा माध्यम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें