फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में विकसित होगा जिला कृषि कार्यालय, बिचौलियों से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत मंगलवार को नगर के कम्युनिटी हॉल में कृषक मेला, गोष्ठी व भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए कृषि विभाग में जिला कृषि कार्यालय को सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें कृषि, उद्यान, मत्स्य और पशुपालन विभाग से संबंधित किसानों की समस्याएं एक ही स्थान पर सुनी जाएंगी तथा विभागों के समन्वय से उनका समाधान किया जाएगा।
किसानों को बीज, खाद, कृषि यंत्रों पर अनुदान, सरकारी योजनाओं का लाभ और कृषि संबंधी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। इस पहल का उद्देश्य कागजी कार्रवाई कम करना, प्रक्रियाओं को तेज करना और बिचौलियों को खत्म कर पारदर्शी सेवाएं प्रदान करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन जिस योजना के लिए ऋण देता है, उसका उपयोग उसी योजना में करें। जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नौ किसानों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उद्यान विभाग की ओर से ‘औद्यानिक विकास कार्यक्रमों की जानकारी’ नामक पुस्तिका का विमोचन किया गया।
जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि देश की मजबूत अर्थव्यवस्था का आधार कृषि है। नए-नए प्रयोगों के माध्यम से किसान कम लागत में अधिक उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता एवं प्रभारी लीड बैंक मैनेजर ने भी किसानों के लिए संचालित योजनाओं और ऋण उपलब्ध कराने के नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता, जिला मत्स्य अधिकारी डॉ. विनोद वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें