फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवती तूफान यास के मंगलवार को बेहद गंभीर तूफान में तब्दील होने के बाद तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने समस्त विभागाध्यक्षों को अलर्ट मूड में रहने के लिए फरमान जारी किया है। साथ ही विशेष टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवती तूफान यास से नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा तथा 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। जिला प्रशासन की तरफसे आम लोगों से अपील की गई है कि वे अपने घरों में सुरक्षित रहें। बाहर न निकले। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता निर्देश दिया गया है कि वे सभी विद्युत खंडों में विद्युत कर्मियों की विशेष टीम गठित करके 24 घंटे अलर्ट मूड में रहे। कहीं पर भी तेज हवा व बारिश से यदि विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो तत्काल मौके पर जाकर उसे बहाल कराएं। सभी उप जिलाधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क कर दें कि कहीं पर कोई दुर्घटना होती है तो तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य प्रारंभ करें।
तेज हवा से राजमार्गों पर पेड़ों के गिरने से आवागमन बाधित हो सकता है। ऐसे में वन विभाग के अधिकारी अपने कर्मचारियों को सतर्क कर दें कि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पहुंचकर बाधित मार्ग चालू कराएं। मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी चिकित्सालयों में पावर बैंक अप एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति को तत्काल उपचार मिल सके। इसके साथ ही आक्सीजन प्लांट में निर्वाध गति से आक्सीजन सप्लाई जारी रहने के लिए निर्देश दिया गया। इस बाबत अपर जिलाधिकारी के हरि सिंह का कहना था कि तूफान के मद्देनजर समस्त विभागों के विभागाध्यक्षों को 24 घंटे अलर्ट मूड में रहने का निर्देश दिया गया है। लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें