रोटरी क्लब की ओर से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में गरीबाें तथा असहायों
को कंबल वितरित किए गए। रोटरी क्लब अध्यक्ष डा. पीके गुप्ता के नेतृत्व
में 20 सदस्यीय टीम ने
जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन सहित विभिन्न
स्थानों पर जरूरततमंदों को कंबल वितरित किया। सदस्यों ने मऊ जंक्शन के
प्लेटफार्म नंबर एक से चार तक सभी प्लेटफार्मो पर पाया कि काफी
जरूरतमंद ठंड से ठिठुर रहे हैंे,
जिन्हें कंबल वितरित किए। इस अवसर पर
गिरिराज अग्रवाल, राकेश गर्ग, आलोक, सौरभ, रिंकू, एसपी दुबे, सुशील
अग्रवाल, विनोद वर्मा, जितेंद्र, बाबू लाल अग्रवाल, वृजेश उमर आदि शामिल
थे।