फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पीडीए चौपाल में कार्यक्रम को सफल बनाने पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की तरफ से पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर एक जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर मंत्रणा की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी संघर्षों का पर्याय है। राजनीति जनसेवा का माध्यम है, संघर्ष से ही परिवर्तन आता है और समाजवादी विचारधारा ही सच्चे अर्थों में न्याय, समानता और भाईचारे की नींव रखती है।
सपा के वरिष्ठ नेता भीमल कुशवाहा ने कहा कि आज जब देश में नफरत और छल की राजनीति फैलाने की कोशिशें हो रही हैं, तब नेताजी का दिखाया रास्ता और उनकी विचारधारा ही हमें एकता, समानता और संघर्ष का मार्ग दिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भानु मौर्य, राजेश मौर्य, लालजी मौर्य, चंद्रावती मौर्य, चंद्रपाल मौर्य, अरविंद गौड़, दिनेश राजभर, धनंजय गोड़ आदि ने भी संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें