फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए विकलांगों का प्रदर्शन

Tue, 17 Mar 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर विकलांग सेवा समिति के तत्वावधान में विकलांगों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विकलांगाें पांच सूत्रीय मांगपत्र को उपजिलाधिकारी को सौंपा। साथ ही कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विकलांग सेवा समिति की अध्यक्ष रुवैदा खातून ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विकलांगाें के साथ अन्याय हो रहा है। विकलांगों का हर तरह से शोषण हो रहा है।


उन्होंने मांग कि या कि विकलांगों बच्चों को विकलांगता के आधार पर सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में नि:शुल्क दाखिला दिया जाए। विकलांगों को विकलांगता के आधार पर लाल कार्ड जारी किए जाए।
विज्ञापन



 इसके साथ उन्हें बिजली कनेक्शन दिया जाय। उन्होंने कहा कि विकलांग पेशन काफी कम है। ऐसे में विकलांग पेंशन मे ं1000रुपये की वृद्धि की जाए।


जिससे विकलांग भी अच्छी जिंदगी जी सके।धरने को संबोधित करते हुए समिति के सचिव संदीप कुमार ने कहा कि विकलांग अभिशाप नही है। और आज जो कार्य विकलांग कर रहे है वो कोई नही कर सकता है।


उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार विकलांगों के लिए काफी योजनाए चला रही है। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा उसका पालन नही हो रहा है। जिससे विकलांगों को लाभ नही मिल पा रहा है।


 उन्होंने उपजिलाधिकारी जगदंबा सिंह को ज्ञापन सौपते हुए कार्रवाई की मांग किया। मांगे पूरी न होने की स्थिति में आंदोलन की भी बात कही। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामजन्म, सुजीत, दिनेश,सत्येन्द्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें