फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दिव्यांग नवविवाहित दंपती को मिलेगा प्रोत्साहन पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग नवविवाहित दंपति को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। बुधवार को इसकी जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी। बताया कि दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत नवविवाहित दंपति को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

युवक के दिव्यांग होने पर 15,000 रुपये एवं केवल युवती के दिव्यांग होने पर 20,000 रुपये और युवक-युवती दोनों के दिव्यांग होने पर 35,000 रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए दिव्यांगजन को http://divyangjan.upsdc.gov.in
पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन भरते समय आवेदक को दिव्यांगता वाली संयुक्त नवीनतम फोटोग्राफ, विवाह पंजीकरण प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, युवक एवं युवती की आयु का प्रमाण (जिसमें जन्मतिथि का अंकन हो), दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाते की पासबुक एवं युवक/युवती के आधार कार्ड की प्रति अपलोड किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

जनपद के नवविवाहित दिव्यांगजन उक्त योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर अपलोड किए गए प्रपत्रों की हार्ड कॉपी कलेक्ट्रेट कैंपस, मऊ में कक्ष संख्या-12 स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, मऊ के कार्यालय में जमा कर लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें