फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियरों ने आंदोलन को चेताया

Tue, 24 Mar 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक मंगलवार को लोक निर्माण विभाग स्थित संगठन के कार्यालय पर हुई। इसमें 26 मार्च से शुरू होने वाले आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन



बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के नेता एसके पांडेय ने कहा कि जूनियर इंजीनियर्स के वेतनमान की विसंगति को दूर कर प्रारंभिक वेतनमान 9300-34800 वेतन ग्रेड को 4800 प्रदान किया जाए।


जूनियर इंजीनियर्स का नियमित रूप से प्रमोशन किया जाए। जूनियर इंजीनियर्स को शासन की नीतियों के अनुरूप भौतिक रूप से तीन पदोन्नतियां प्रदान करने के लिए पृथक दीर्घा के रूप मेें 50 प्रतिशत प्रोन्नति कोटा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन



कहा कि निगमों में कराए जाने वाले कार्यों के विरुद्ध देय सेंटेज का भुगतान नहीं किए जाने से कार्मिकों का वेतन भत्ता प्रभावित होता है। सेंटेज का भुगतान कराया जाए। मांगों को पूरा नहीं किया गया
विज्ञापन



तो संगठन 26 मार्च से 31 मार्च तक आंदोलन तेज करेगा। इस अवसर पर विनोद, सुशील, वंशराज,मनीष वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें