फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुवेश और प्राची ने मारी बाजी

Fri, 20 Feb 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के संत गणीनाथ राजकीय पीजी कालेज का 36वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह में विद्यार्थियों ने एथलेटिक प्रतिभा दिखाई। पहले दिन कुर्सी दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, 100 मीटर दौड़  आदि की प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन



लंबी कूद में सुवेश और छात्रा वर्ग में प्राची कौल ने पहला स्थान प्राप्त किया।  शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना के उपजिलाधिकारी डा. आरडी पंाडेय ने समारोह का उद्घाटन किया।


 प्रतियोगिता के पहले दिन छात्राओं की कुर्सी दौड़ में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सुमन चौहान ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि बीए प्रथम वर्ष की छात्राएं अंकिता सिंह व मनीषा भारती ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



 छात्राओं की लंबी कूद में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्राची कौल न प्रथम स्थान हासिल किया, एमए प्रथम की छात्रा रुचि सिंह को दूसरा व बीए प्रथम की छात्रा अनिता चौरसिया को तीसरा स्थान मिला।


छात्रों की लंबी कूद प्रतियोगिता में बीए द्वितीय के छात्र सुवेश यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। बीए के ही छात्र जियाउद्दीन अंसारी व पंकज यादव ने क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



 छात्राओं की ऊंची कूद प्रतियोगिता में सोनमती चौहान ने पहला, अनिता चौरसिया ने दूसरा व सुशीला भारती ने तीसरा स्थान हासिल किया।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें