फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसियों की मनमानी के खिलाफ बेमियादी अनशन

Fri, 20 Feb 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक दोहरीघाट क्षेत्र के गैस एजेंसियों द्वारा मनमाना रवैया अपनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार को बेमियादी अनशन शुरू किया।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि आठ सूत्री मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा। बताया कि  गैस एजेंसियों की मनमानी से आए दिन लोगों को सिलेंडर के लिए भटकना पड़ता है। बुकिंग कराए जाने के बाद भी उपभोक्ताओं को  समय से सिलेंडर नहीं मिल रहा है।


बेमियादी अनशन पर बैठे सड़ासों गांव निवासी रामप्रवेश एवं रसूलपुर निवासी रामफल ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गैस एजेंसियों द्वारा मनमानी की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन



हर एजेंसी संचालकों द्वारा डिलेवरी शुल्क वसूल किया जाता है लेकिन घर तक किसी का भी सिलेंडर नहीं पहुंचाया जाता है। इन लोगों ने नए कनेक्शन के नाम पर ज्यादा धनराशि वसूलने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन



उनका कहना था कि पुराने उपभोक्ताओं को भी आधार कार्ड से लेकर अन्य कागजात जमा कराने के लिए लेकर दौड़ाया जा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है।


कहा कि उपभोक्ताओं का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बेमियादी अनशन पर दो लोग देर शाम तक बैठे रहे और मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा।  इन लोगों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें