फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्कूल के पास जर्जर पंचायत भवन बना खतरा, सांपों के साए में पढ़ रहे बच्चे

विज्ञापन
परदहां ब्लाक के रकौली प्राथमिक विद्यालय में जर्जर पंचायत भवन, जिससे हादसे का डर।संवाद
विज्ञापन
बढ़ुआगोदाम। परदहा ब्लॉक क्षेत्र की रकौली ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय के ठीक बगल स्थित जर्जर पंचायत भवन स्कूली बच्चों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) भवन को पहले ही जर्जर घोषित कर चुका है, इसके बावजूद अब तक उसका ध्वस्तीकरण नहीं कराया गया है। बारिश के मौसम में यहां आए दिन सांप निकलने से विद्यालय के शिक्षक और छात्र दहशत में हैं।
विज्ञापन

विद्यालय के मुख्य गेट से सटा पंचायत भवन पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुका है। भवन की छत टूट चुकी है और दीवारों में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। प्रधानाध्यापक सतीश सिंह ने बताया कि हर दूसरे-तीसरे दिन जहरीले सांप जर्जर भवन से निकलकर विद्यालय परिसर और खेल के मैदान तक पहुंच जाते हैं।
विद्यालय के शिक्षक सदफ कौसर, सुनीता, सुशील कुमार और चंदा सिंह ने बताया कि जर्जर भवन के कारण उनका ध्यान बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी सुरक्षा पर भी लगा रहता है। खतरा केवल जहरीले सांपों का ही नहीं है। जर्जर छत से पत्थर के टुकड़े लगातार गिरते रहते हैं और दीवारें भी कभी भी ढह सकती हैं। ऐसे में किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक सतीश सिंह ने बताया कि जर्जर भवन की समस्या से ग्राम प्रधान, बीडीओ और जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक भवन को हटाने की ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए भवन को जल्द हटाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण का प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। जल्द ही भवन के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।-राजकुमार, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें