फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊः जर्जर मकान का बारजा गिरा, चपेट में आने से बीएससी के छात्र की मौत

Wed, 04 Aug 2021 03:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मधुबन थाना क्षेत्र कटघराशंकर गांव निवासी स्व. श्रीप्रकाश पांडेय का पैतृक आवास जर्जर हालत में है। बुधवार सुबह स्व.श्री प्रकाश का सबसे छोटा पुत्र अभिषेक (19) अपनी मॉ ऊषा पांडेय के साथ बरामदे में बैठ कर बात कर रहा था
विज्ञापन
घटना स्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के कटघरा शंकर गांव में बुधवार सुबह एक जर्जर मकान का बारजा गिर गया। मलबे की चपेट में आने से  19 वर्षीय युवक की मौत हो गई।  मृतक बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र था। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मधुबन थाना क्षेत्र कटघराशंकर गांव निवासी स्व. श्रीप्रकाश पांडेय का पैतृक आवास जर्जर हालत में है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह स्व.श्री प्रकाश का सबसे छोटा पुत्र अभिषेक (19) अपनी मॉ ऊषा पांडेय के साथ बरामदे में बैठ कर बात कर रहा था। इसी बीच बारजा अचानक ढह कर नीचे आ गिरा। चपेट में आने से अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन घायल को फतेहपुर मंडाव सीएचसी ले जाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। होनहार छात्र की मौत की सूचना से गांव में मातम पसर गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें