फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तापमान बढ़ने से बढ़ी मुश्किलें, 37 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में तापमान बढ़ने का क्रम जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। तीखी धूप की तपिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगी है। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री इजाफा हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। सुबह लगभग सात बजे से ही धूप सहन नहीं हो पा रही थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया धूप तेज होती गई। सुबह नौ बजे के बाद आसमान में हल्के बादल छाए रहे। धूप छांव होता रहा। तापमान पर नजर डाला जाए तो शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 37 प्रतिशत रही। जबकि आठ किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। तेज धूप और उमस के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच बिजली अप डाउन होने के चलते लोगों को दिन बिताना मुश्किल हो रहा था। तापमान में उतार चढ़ाव के चलते लोग सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, पेटदर्द, उल्टी सहित विभिन्न बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें