फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बारिश के बाद गड्ढों में तब्दील सड़कों पर चलना दुश्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर सहित जिले में बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरे गड्ढे के चलते चलना दुश्वारियों भरा है। हालांकि सड़कों को दीपावली तक गड्ढामुक्त करने के फरमान की कवायद धीमी गति से चल रही है। किसी-किसी सड़क पर चलना तो खतरे से खाली नहीं है। कहने को तो यह शहर की सड़कें हैं लेकिन स्थित गांव की सड़क से भी बदतर है। यही हाल बरसात के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कों का है।
विज्ञापन

नगरपालिका में 30 किमी की 27 सड़कें, प्रांतीय तथा निर्माण खंड की कुल 102 सड़कें हैं। अधिकांश सड़कों का संबंधित विभाग की तरफ से उचित रखरखाव न होने से यह गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। निजामुद्दीनपुरा मुहल्ला, निषाद नगर, मुसरदह मोड़, सहादतपुरा मुहल्ला, भीटी ओवरब्रिज-सिकटिया मार्ग सहित तमाम सड़कें गड्ढे में तब्दील हैं इन पर वाहन से से चलना तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल है। सड़क पर मरम्मत कार्य धीमा है। प्रांतीय तथा निर्माण खंड की 102 सड़कों के मुकाबले 32 पर ही कार्य चल रहा है। जबकि नगरपालिका की चार किमी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाना है। अधिकारियों का कहना है कि रसात के चलते समस्या आ रही है। इसके बाद ही मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
रानीपुर : ब्लाक क्षेत्र के सरसेना से काझा इटौरा होते हुए सलाहाबाद को जाने वाली 20 किमी लंबी सड़क क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग से कमरवा, काझा, अकबरपुर, खिरिया,चाल्हा, इटौरा, अहिलाद, बस्ती, विनोदपुर, हरपुर, बेलचौरा, महराबंधा,बगली पिजड़ा सहित विभिन्न गांवों के लोगो का आना जाना लगा रहता है। बारिश के बाद सड़क की हालत खराब हो गई है। गिट्टियां उभर आई है। महासो मोड़ से तेंदुली नहर चट्टी तक जाने वाली पांच किमी सड़क, मऊ-आजमगढ़ मार्ग मुख्य के महासो मोड़ से महासो,दौलसेपुर,तेंदुली नहर चट्टी तक जाने वाली पांच किमी लम्बी सड़क जर्जर हो गई है। सड़क पर जलजमाव होने से वाहन फंस जा रहे हैं। ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि बारिश के बाद सड़कों को गड्ढामुक्त करा दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सौरभ सिंह ने कहा कि 32 सड़कों पर मरम्मत कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


बदहाल हैं जिला अस्पताल की सड़कें:
मऊ। जिला अस्पताल में बनी सड़कों पर भी कदम-कदम पर गड्ढे हैं। मुख्य द्वार से ब्लड बैंक की तरफ जाने वाली सड़क जगह-जगह धंस गई है। इससे मरीजों तथा तीमारदारों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। अस्पताल से अस्पताल कालोनी जाने वाली सड़क भी दयनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें