फतेहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र के ढिलई फिरोजपुर में शनिवार को चार दिवसीय अंडरआर्म क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजित की गई। पहले दिन उत्पल राय ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच ढिलई फिरोजपुर और डुमरी के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर डुमरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 49 रन का लक्ष्य रखा। जवाबी पारी में उतरी ढिलई फिरोजपुर की टीम ने 5.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर और मैच जीत लिया।
मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए नवीद उस्मानी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार स्वरूप टेबल फैन देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य आतिफ उस्मानी, फैसल उस्मानी, ताहा उस्मानी, मोमीन उस्मानी, जैन उस्मानी, आजम उस्मानी आदि लोग मौजूद रहे।