फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को छका रहे धर्मेंद्र और उसके साथी

Sun, 27 Mar 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 विनोद हत्याकांड में पुलिस को इनामी बदमाश धर्मेंद्र सिंह की तलाश है। वह अपने साथियों के साथ घटना के दिन से ही फरार है। सर्विलांस के जरीए धर्मेंद्र सिंह के करीबियों पर नजर रखी जा रही है, वह बराबर अपना ठिकाना बदल रहा है। पुलिस को उसके कई स्थानों पर रुकने के क्लू मिले हैं। कई जनपदों की स्वाट टीमों के साथ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना खुद उसकी तलाश में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन



चिरैयाकोट बाजार में 22 मार्च को हुई विनोद सेठ की हत्या के बाद से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में रात दिन एक किए हुए है। इस घटना में 50 हजार के इनामी बदमाश धर्मेंद्र सिंह का नाम आने पर पुलिस के साथ एसटीएफ भी सक्रिय हो गई है। आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी की स्वाट टीमों के साथ एसटीएफ यहां तक पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना ने भी कई स्थानों पर छापेमारी की है।

चिरैयाकोट बाजार में घटना को अंजाम देकर बदमाश आजमगढ़ जनपद की सीमा में प्रवेश किए। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह जहानागंज थाना क्षेत्र में किसी के यहां रुका था। पुलिस यहां पहुंची तो वहां से अपना ठिकाना बदल दिया। पुलिस धमेंद्र सिंह के सभी करीबियों पर नजर रखी हुई है। पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना का कहना है कि पुलिस की सभी टीमें अलग-अलग दिशा में कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें