फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 27 Mar 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर गांव के पास मैजिक और बाइक की भिड़त के बाद पेड़ से टकराई मैजिक।
विज्ञापन
 कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर गांव के निकट हाईवे पर शनिवार को एक बाइक और मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका गर्दन गेट से टकराने के बाद अलग हो गई थी। बाइक के पीछे बैठा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के  बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार उसे भी चोट लगी थी। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन



हलधरपुर थाना क्षेत्र के इटौरा पहसा गांव निवासी 18 वर्षीय प्रवीण कुमार सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह की कोपागंज थाना क्षेत्र के टड़ियांव गांव में रणविजय सिंह के यहां ननिहाल में रहता है। शनिवार को वह अपनी बाइक लेकर टड़ियांव गांव निवासी 25 वर्षीय चंदन पांडेय पुत्र रमेश के साथ कोपागंज बाजार जा रहा था। इसी बीच सामने से आ रही एक मैजिक से उसकी सीधे टक्कर हो गई।

दोनों वाहनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि पल भर में ही बाइक से टकराने के बाद प्रवीण कुमार सिंह का सिर गेट से टकराकर अलग हो गया जब कि धड़ कटकर बाइक के पास पड़ा रहा, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पीछे बैठे चंदन को भी गंभीर चोट आई। घटना में मैजिक चालक को भी चोटें आई लेकिन वह इस हादसे को देखकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घायल को अस्पताल पहुंचवाया, उसे गंभीरावस्था के चलते वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक के परिजन भी पहुंच गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें