फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफए मऊ व पटना का मैच ड्रा

Tue, 09 Dec 2014 11:28 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे नगरपालिका गोल्ड कप आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट में मंगलवार को राउंड लीग में दो मैच खेले गए।
विज्ञापन


पहले मैच में अब्बास यूनियन हैदराबाद ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यूपी इलेवन वाराणसी को 3-1 से हरा दिया। दूसरा मैच में डीएफए मऊ तथा कामाख्या पटना के बीच ड्रा रहा। मुख्य अतिथि डा. एसएन राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।


पहले मैच में अब्बास यूनियन हैदराबाद तथा यूपी इलेवन वाराणसी की टीमें आमने-सामने आईं। पहले हाफ के 38वें मिनट पर यूपी इलेवन के 20 नंबर के खिलाड़ी नुरुद्दीन ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई।
विज्ञापन


लेकिन 44वें मिनट में ही अब्बास यूनियन हैदराबाद के 13 नंबर के खिलाड़ी अकबर आब्दी ने गोलकर स्कोर बराबरी पर ला दिया। मध्यांतर तक दोनों टीमेें एक-एक गोल के बराबरी पर रहीं।

मैच के दूसरे हाफ के सातवें मिनट में अब्बास यूनियन हैदराबाद के दो नंबर के  खिलाड़ी राजू नायडू ने गोल कर स्कोर 2-1 से बढ़त बना ली। दूसरे हाफ के 30वें मिनट में आबिद ने गोल कर स्कोर 3-1 से कर दिया।
विज्ञापन


इस प्रकार अब्बास यूनियन हैदराबाद ने मैच 3-1 से जीत लिया। दूसरा मैच डीएफए मऊ तथा मां कामाख्या पटना के बीच खेला गया।  कामाख्या के अखिलेश ने पहला गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी।

 डीएफए मऊ के अबुजर ने कार्नर से गोल कर स्कोर बराबरी कर ली। 1-0 से बढ़त दिला दी। डीएफए मऊ के अबुजर ने कार्नर से गोल कर स्कोर बराबरी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें