फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: श्रद्धालुओं ने 1100 से अधिक बार किया हनुमान चालीसा का पाठ

विज्ञापन
नगर के बालनिकेतन ​स्थित श्री हनुमागढ़ी मंदिर पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ में शामिल लोग। स्रोत- स्व
विज्ञापन
अमिला। नगर पंचायत अमिला बाजार में श्री लक्ष्मी पूजा समिति और हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड और सामूहिक रूप से 1100 से अधिक बार हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन

आयोजन को लेकर समिति की ओर से भव्य मंच तैयार कर आकर्षक सजावट की गई थी। श्रद्धालुओं ने एक साथ सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ कर बजरंगबली की आराधना की। सामूहिक पाठ के दौरान पूरा परिसर भक्ति और जयकारों से गूंज उठा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
आयोजक प्रद्दुम्न चौरसिया, चंदन गुप्ता ने बताया कि श्री लक्ष्मी पूजा के अवसर पर इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द के साथ भक्ति भावना को बढ़ावा देना है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें