फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राम-भरत मिलन का दृश्य देख भावुक हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के भातकोल में सुनिए कथा कार्यक्रम में भरत मिलाप का मंचन करते कल
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के धौरहरा भातकोल में सनातन धर्म सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित ‘सुनो कथा रघुनाथ जी का’ धार्मिक कार्यक्रम का समापन मंगलवार देर शाम किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतिम दिन भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
इस भव्य कथा का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें भाजपा नेत्री पूनम सरोज और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश सरोज ने सहभागिता की।
मंच पर विराजमान अयोध्या से पधारी मानस कोकिला प्रियंका पांडेय ने भगवान राम के जीवन चरित्र का अत्यंत मार्मिक और भक्तिमय वर्णन किया। उनकी मधुर वाणी में प्रस्तुत कथा को सुनकर पूरा क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर हो गया।
कथा के दौरान भगवान राम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग और धर्म पालन की महत्ता को विस्तार से बताया गया। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।
विज्ञापन

अंतिम दिन भरत मिलाप की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें राम और भरत के मिलन का दृश्य देख उपस्थित जनसमूह भावुक हो उठा। कार्यक्रम के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष ललित मिश्रा, संतोष उपाध्याय, सुभाष सैनी, मुकेश पांडेय, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, मनोज प्रजापति, गुड्डू शर्मा, देवनाथ शर्मा, शिशु पांडेय, नीरज उपाध्याय, सोनू साहनी, आलोक शर्मा, दीनानाथ शर्मा, शिवम पांडेय सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें