फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. आंबेडकर की जयंती

विज्ञापन
दुबारी में डा भीमराव आंबेडकर  जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करती पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा।संवा - फोटो : 1
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दुबारी सहित आसपास के गांवों में चौपाल लगाकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

चौपाल को संबोधित करते हुए लीलावती कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहब के संविधान की देन है कि पीडीए वर्ग के लोगों को शिक्षा का अधिकार मिला और शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति आगे बढ़ सकता है। बाबा साहब ने हर व्यक्ति को शिक्षा प्राप्त करने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का हक दिया है।
उन्होंने मधुबन विधानसभा क्षेत्र के देवरांचल इलाके की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां स्वास्थ्य सुविधाएं बेहद खराब हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं रखते हुए सुरजपुर से गजियापुर तक जा रहे बंधा को फोरलेन कराने की मांग की, जिससे क्षेत्र में रोजगार और आवागमन की सुविधा बढ़ सके।
आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में हर वर्ष बाढ़ के कारण देवरांचल क्षेत्र के कई परिवार उजड़ जाते हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। दुबारी के अंबेडकर पुरा में आज भी लोग छप्पर में रहने को मजबूर हैं, जबकि सरकार सभी को पक्का मकान देने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान भीमल कुशवाहा, आनंद मौर्य, प्रियांश शर्मा, मुनीब चौहान, ललिता चौहान, रमेश भारतीय, मनोज प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें