फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां भगवती की पूजा के आए दिन

Fri, 20 Mar 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र में मां भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा के लिए शक्ति उपासकों ने सभी तैयारियां शुक्रवार को पूर्ण कर लीं। लोगों में उत्साह को देखते हुए यह तय है कि इस बार भी मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा धूमधाम से होगी।
विज्ञापन



वनदेवी धाम, शीतला माता धाम, मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर, अष्टभुजी देवी मंदिर सहित प्रमुख देवी मंदिरों पर भारी संख्या में भक्तों के उमड़ने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।


नवरात्र के मौके  पर जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों का नवरात्र तक  तांता लगा रहता है। नगर स्थित शीतला माता मंदिर, आजमगढ़ मोड़ पर स्थित मां दुर्गा मंदिर, रोडवेज और फातिमा मोड़ पर स्थित माता दुर्गा का मंदिर सहित ग्रामीण अंचलों के प्रमुख वनदेवी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। 
विज्ञापन


 
नवरात्र की पूर्वसंध्या पर जहां एक ओर मंदिरों की सफाई और सजावट का कार्य पूर्ण कराया गया। भक्तों ने साज सज्जा में कोई कसर नहीं छोड़ा। शहर के प्रमुख मंदिरों की अलौकिक छटा हर किसी को मंत्रमुग्ध कर रही है। वहीं भक्तों ने आठ  दिवसीय इस पूजा की   


   परंपरा को निभाने के लिए तैयारियों को पूरा करने के क्रम में जमकर खरीदारी की। यही वजह था कि नगर क्षेत्र समेत जिले के अन्य बाजारों में  खरीदारों की भारी भीड़ नजर आई।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें