फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नगरपालिका में 317.16 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका की बोर्ड बैठक शनिवार को नपाध्यक्ष अरशद जमाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 2025-26 के बजट का पेश किया गया। बजट में नगर पालिका की आय-व्यय का पूरा ब्योरा लेखाकार-त्रिलोकनाथ मिश्रा ने पेश किया। दो घंटे की बैठक में विकास कार्यों के लिए 317.16 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए अरशद जमाल ने कहा कि यह बैठक नियोजित योजनाओं के क्रियांवयन के प्रति पर्याप्त बजट के लक्ष्य को निर्धारित किया गया है। इससे विकास एंव निर्माण कार्याें में तेजी आएगी। बताया कि इस बजट में नपाध्यक्ष ने बताया कि 2025-26 में विकास और निर्माण कार्याें पर आधारित लक्ष्य पर होने वाले अनुमानित व्यय के सम्बन्ध में जो प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखा गया है।
उनमें मुख्य रूप से नगर में वर्ष में 2 बार निशुल्क मेडिकल कैम्प लगवाने, नगर क्षेत्र स्थित सरकारी विद्यालयों के कायाकल्प करने, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अन्तर्गत डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना करने, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अन्तर्गत टाउन हाॅल बनाने, नगर पालिका कार्यालय में फायर सिस्टम लगाना है।
विज्ञापन

वहीं अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि बोर्ड द्वारा पारित इस बजट के अनुरूप समस्त प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर मूर्त रूप दिया जाएगा।
इस मौके पर कर अधीक्षक संतोष कुमार, राजस्व निरीक्षक अमृता राय, सफाई खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश, राजीव कुमार शुक्ला, जलकल जेई पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें