फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस करोड़ से नगर में कराएंगे विकास कार्य

विज्ञापन
नगर पालिका परिषद में बोर्ड की बैठक को संबोधित करते नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी और मौजूद अन्य लोग।  - फोटो : mau
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद बोर्ड की  बैठक बुधवार को पालिका सभाकक्ष में हुई। इसमें  बोर्ड के समक्ष विकास से संबंधित 92 बिंदुओं पर आधारित प्रस्ताव पेश किया गया। साथ ही नगर में दस करोड़ से विकास कार्य कराए जाने की सहमति बनी। बैठक में नगर में हो रहे विकास कार्यों व पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की गई। विकास की गति को तीव्रता प्रदान करने के उद्देश्य से लगभग 92 अहम मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। नगर के भौतिक विकास से संबंधित रास्ता निर्माण, नाली, सोलिंग, इंटरलाकिंग, बाउंड्रीवाल, पथ-प्रकाश, जल निकासी एवं पेयजल आपूर्ति आदि  संबंधी प्रस्तावों को सभासदों ने सर्व सम्मति से पास कर दिया। प्रमुख प्रस्तावों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं समय से कूड़ा निस्तारण के लिए एक नया डंपर, दो ट्रैक्टर, चार ट्रैक्टर ट्राली, एक लोडर तथा अन्य सफाई से संबंधित सामग्रियां क्रय की जाएंगी। इसी के साथ, नाली रास्ता, पथ-प्रकाश एवं पालिका द्वारा कूड़े के प्रबंधन के लिए परदहां में खरीदी गई पांच बीघा भूमि की बाउंड्री कराने को सभासदों ने पास किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आवास के समीप स्थित तालाब का सुंदरीकरण करने, पथ-प्रकाश की यव्यवस्था करने व फव्वारा लगाने के अतिरिक्त रघुनाथपुरा मासूम तकिया के सहन पर इटरलाकिंग करने का भी निर्णय लिया गया। सईदी रोड को चौड़ा कराने के लिए शासन से अनुमति लेने का भी निर्णय लिया गया। आजमगढ़ मोड़ से रेलवे क्रासिंग तक डिवाइडर लगाकर रोड निर्माण एवं पथ-प्रकाश का कार्य,  संगत घाट से औरंगाबाद तक रोड चौड़ीकरण एवं सीसी. रोड बनाने व पथ-प्रकाश का कार्य कराने की मांग को सदन ने ध्वनिमत से पास कर दिया। सभासदों द्वारा की गई मांग पर सदन ने गर्मी को मद्देनजर आरओफ्रीजर प्लांट लगाने की मंजूरी देदी। जलापूर्ति के लिए कुछ नलकूपों पर जनरेटर लगाने की भी स्वीकृति मिली। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने बोर्ड द्वारा पारित प्रस्तावों को नगर के विकास का अत्यन्त महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
बैठक में वार्ड नंबर आठ की सभासद फरीदा खातून की ओर से उनके पति मुनव्वर अब्दुल गफूर, जहीर सेराज, श्री अबरार अहमद व अन्य निर्दोंष लोगों को पुलिस द्वारा द्वेष की भावना से डीसीएम ट्रक कांड के मुकदमे में फंसाए जाने के संबंध में निंदा प्रस्ताव पेश किया गया। पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने कहा कि नगर पालिका परिषद की स्वच्छ छवि को बनाए रखना है। बैठक में कर अधीक्षक गुफरानुल हई, अवर अभियंता चन्द्रप्रकाश दूबे, जलकल अभियंता बब्बन प्रसाद, राजस्व निरीक्षक आदर्श त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें