फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आश्वासन के बाद भी गन्ना किसानों को नहीं मिल रही पर्ची, कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर चीनी मिल को लेकर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
गन्ना किसानों की समस्या को लेकर किसान कांग्रेस ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उदयभान राय ने कहा कि सैकड़ों किसानों मिल गेट पर ट्रॉलियों में गन्ना लेकर खड़े हैं।
विज्ञापन

समय से किसानों को पर्ची नहीं मिलेगी तो किसानों का गन्ना खराब हो जाएगा। पीसीएफ मोहम्मदाबाद के डायरेक्टर उमाशंकर सिंह ने कहा कि हर वर्ष घोसी चीनी मिल को मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये सरकार देती है।
चीनी मिल के मशीनों की मरम्मत समय से नहीं होती, जिससे समय से पहले गन्ने की पेराई बंद हो जाती है। गन्ना तौल में पारदर्शिता नहीं होने से किसान परेशान हैं। जिला उपाध्यक्ष रमन पांडेय ने कहा कि घोसी एसडीएम और चीनी मिल के जीएम के लिखित आश्वासन के बावजूद भी गन्ना किसानों को पर्ची नहीं दी जा रही।
विज्ञापन

किसानों को गन्ना सठियांव चीनी मिल ले जाना पड़ सकता है जो किसानों के साथ धोखा है अगर जिला प्रशासन किसानों की समस्या का समय रहते समाधान नहीं करता है तो किसानों के नेतृत्व में चीनी मिल गेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर हंसनाथ तिवारी, सलमान जमशेद, विष्णु प्रकाश कुशवाहा, ब्रह्मानंद पांडेय, रामकरण यादव, छोटेलाल ,वीरेंद्र कुशवाहा, रवि खंडेलवाल, प्रेमचंद्र चौहान आदि रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें