फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में विभागीय अधिकारी अपने घर लगवाएं सोलर पैनल : एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति और समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कलेक्ट्रेट में कार्यरत सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके घरों पर सोलर पैनल लगाने के संबंध में जानकारी ली। अपर जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को अगले 15 दिन के अंदर जारी किए गए लाइसेंस धारकों के घरों पर सोलर पैनल लगवाने के निर्देश दिए।
एडीएम ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार की एक पहल है, इसका उद्देश्य घर में रूफटॉप सोलर पैनल लगाकर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करना है। इससे बिजली बिल में कमी आए और ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को भी अपने संबंधित अधीनस्थ को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान विभागीय अधिकारी सहित कलेक्ट्रेट परिसर के विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें