मधुबन-दुबारी। तहसील क्षेत्र के परसिया जयरामगिरी ग्राम पंचायत में रविवार को ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्ग पर बिजली निगम के अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन किया।ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के 120 घरों में बिजली आपूर्ति को लेकर 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है, जो एक माह में छह बार जल चुका है, बावजूद यहां अधिक क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर लगाने को लेकर जिम्मेदार अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे है।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र कुमार, शैलेश कुमार, रंजीत कुमार, रुदल, सुंदर प्रसाद, परमहंस,रमेश प्रसाद, टुनटुन, सुरेश, बबलू, श्यामलाल आदि का कहना है कि दो दिन पहले भी ट्रांसफार्मर जलने के बाद बड़ी शिकायत के बाद बिजली निगम के जिम्मेदारों ने ट्रांसफाॅर्मर लगाया था। लेकिन यह ट्रांसफाॅर्मर भी शनिवार की शाम फिर फूंक गया जिसे ठीक तो किया गया लेकिन क्षमता नहीं बढ़ाई गई। बताया कि 25 केवीए ट्रांसफार्मर से 120 से ज्यादा घरों में आपूर्ति हो रही हैअप्रैल माह में पड़ रही गर्मी के चलते बिजली का उपयोग ज्यादा होने से ट्रांसफाॅर्मर बार बार फुंक रहा है। मधुबन एसडीओ आरके यादव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है, ट्रांसफाॅर्मर जलने पर उसे बदल दिया जा रहा है। जहां तक लोड बढ़ाने की बात है कि इस संबंध में मांग के बाद इसकी योजना बनाकर भेजा जा चुका है।