फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सार्वजनिक नाली की मांगों को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर हसनपुर गांव की महिलाओं ने शनिवार को सार्वजनिक नाली निर्माण कार्य न होने सहित विभिन्न मांगाें को लेकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियाें का आरोप था कि ग्राम प्रधान की तरफ से गांव में जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इसमें चलते घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्ते पर जमा हो जाता है। यही नहीं कई घरों के सामने लोग गड्ढे में पानी जमा है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाने से लोग विभिन्न बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे हैं।
विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। समस्या का समाधान अविलंब नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में कौशिल्या, गीता,रबड़ी देवी, ज्योति, सोनमती,शुभावती, मंती, राजू राम,कमाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें