फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घर-घर बांटा गया पूजित अक्षत, निकली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के अदरी नगर पंचायत में गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत वृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राममोहन, जिला कार्यवाह विरेन्द्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अदरी नगर पंचायत में घर- घर संपर्क किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत में कार्यकर्ताओं के पहुंचते ही प्रभु श्रीराम का जयकारा लगने लगा। प्रत्येक घरों में अयोध्या धाम से आया पूजित अक्षत राम मंदिर चित्र और आमंत्रण पत्र वितरित किया गया। 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के नगर पंचायत के मंदिर पर पूजा पाठ अनुष्ठान करने का अपील किया। नगर पंचायत के शिव मंदिर से पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। जो नगर पंचायत का भम्रण करते हुए होते हुए रामरूप पोखरे पर समाप्त हुआ।
कलश यात्रा में बैंड बाजे धुन पर क्षेत्र के लोग खूब थिरके।नगर पंचायत जय श्री राम के नारे से गूंज उठा। कलश यात्रा में मुख्य रूप से उषा देवी, रघुवीर राजभर, सतीश मौर्य, वीरेंद्र यादव, निरंजन शर्मा, सुभाष गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, लक्ष्मण राजभर, नरसिंह मौर्य, हरिकेश गुप्ता, वीरेंद्र चौहान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें