फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आगलगी, 4 मड़इयां जल कर राख, नहीं पहुंचा दमकल वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुबारी। मधुबन के जरलहवा में सोमवार दोपहर की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में एक मड़ई में आग लग गई। यह आग तीन और मड़ईंयों को अपनी चपेट में ले ली। आग में चार मड़इयां जलकर राख हो गईं। बीते डेढ़ माह में देवराचंल में यह पांचवी आगलगी की घटना है। आग पर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत से ग्रामीणों ने काबू पाया।
ग्राम पंचायत धर्मपुर विशुनपुर के जरलहवा में धर्मदेव यादव की मड़ईं में दोपहर एक बजे आग लग गई। जब परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते तब तक आग ने जयबहादुर यादव, मनीष, मुनिया देवी की तीन मड़इयों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों ने सिंचाई का नलकूप चालू कर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने बताया कि आगलगी की सूचना देने के बाद भी फायर बिग्रेड की टीम नहीं पहुंची, अगर वह पहुंच जाती तो आग पर पहले ही काबू पाया सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें