फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: समस्याओं को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा तथा भाकपा माले ने ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर रतनपुरा ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र एडीओ पंचायत को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गरीब भूमिहीनों को निशाना बनाया जा रहा है। लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, चंदौली में गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र में आज भी सरकारी योजनाएं पात्रों को नसीब नहीं हो रही हैं, जुगाड़-संबंधों वालों को ही आवास, पेंशन या अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मनरेगा में काम के बाद मजदूरी भुगतान में भारी गड़बड़ी देखी जा रही है। वहीं मडैली, नवलपुर रतोही बसारीखपुर में जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। अंत में आवासों के मजदूरी में की गई धांधली की जांच, बेमौसम बारिश से बर्बाद फसलों का मुआवजा भुगतान, ग्रामसभा रतोही मडैली में पानी निकासी का इंतजाम व बकाया मनरेगा मजदूरी की भुगतान संबंधी मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में कल्पनाथ, हीरा राजभर, कांता यादव,रामअवतार , महेंद्र राजभर आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें