फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एडीआरएम ने किया अमिला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा-दोहरीघाट रेल मार्ग पर जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ेगी। करोड़ो की लागत से आमान परिवर्तन के तहत बन रहे इंदारा से दोहरीघाट तक बड़ी इलेक्ट्रिक रेलवे लाइन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। मंगलवार को एडीआरएम राहुल श्रीवास्तव ट्रेन से पहुंचकर अमिला रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों, कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

20 अक्तूबर 2016 को एनडीए सरकार में तत्कालीन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा इंदारा-दोहरीघाट रेलमार्ग के आमान परिवर्तन की घोषणा एवं शिलान्यास की आधारशिला रखी गई। 35 किमी लंबे रेलमार्ग के लिये 165 करोड़ का बजट स्वीकृत होने के दो वर्ष बाद रेलखंड पर काम शुरू कर दिया गया। वर्ष 2018 में ही कार्य पूरा किया जाना था। किंतु कार्य पूरा नहीं होने के चलते 2019 तक कार्य पूर्ण करने का रेलवे प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया। सुस्त निर्माण कार्य एवं कुछ तकनीकी बदलाव के साथ ही कोविड काल एवं असमय बारिश को लेकर अब इसे 2022 तक कार्य पूरा करने का समय मिला। अब कार्य अपने अंतिम चरण मे है। मंगलवार को वाराणसी रेल मंडल के एडीआरएम राहुल श्रीवास्तव ने अमिला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। बताया कि अंतिम निरीक्षण टेस्टिंग का कार्य 31 मार्च 2023 को होगा। संभव है कि उसी दिन से पैसेंजर ट्रेन का शुभारंभ भी हो सकता है। मौके पर विभाग के चीफ इंजीनियर कुलदीप कन्नौजिया सहित विभागीय टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें