कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदर्शन करते अभिभावक मंच के पदाधिकारी।स्रोत-स्वयं
अभिभावक मंच के नेतृत्व में सोमवार को निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया।
रि एडमिशन के नाम पर की जा रही अवैध वसूली पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की गई। अमरेश कुमार सिंह ने मांग की कि निजी प्रकाशकों की किताबों की बिक्री पर लगे पूर्ण प्रतिबंध लगे। सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्राइवेट स्कूलों के तर्ज पर पठन-पाठन हो।
नगर मजिस्ट्रेट रमेश बाबू ने शुल्क अधिनियम को कठोरता से लागू करने का आश्वासन दिया। पत्रक देने वालों में उदय प्रताप राय अरविंद मूर्ति, ऋषिकेश पांडेय, संदीप अग्रवाल, विपिन सिंह, संतोष यादव, बृजेश चौधरी, रितेश सिंह, विनोद सिंह, योगेश वर्मा, योगेंद्र प्रजापति, विनीत कुमार राय शामिल रहे। संवाद