फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 03 Oct 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
नारे लगाते लोग
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा नदी के तटीय इलाकों व ईंट-भट्ठों पर अवैध रूप से चल रही शराब की भट्ठियों को बंद कराने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को महिलाओं ने दुबारी मोड़ से ब्लाक मुख्यालय तक प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस पर शराब के धंधे को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं की माने तो वर्तमान समय में कुछ सिपाही अपने आप को एसओजी का बताकर अवैध कार्यो में लिप्त लोगों से मिलकर जमकर धन उगाही कर रहे हैं। महिलाओं ने ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित तहसील दिवस में पहुंचकर चार मांगों से संबंधित पत्रक उप जिलाधिकारी सुरेंद्र नाथ मिश्र को सौंपा।
विज्ञापन

 थाना क्षेत्र के धरमपुर विसुनपुर ग्राम पंचायत की दर्जनों महिलाओं ने मंगलवार को कच्ची शराब के धंधे पर रोक लगाने, प्रधानमंत्री आवास में धांधली और पात्रों को आवास, राशन कार्ड व वृद्धा, विधवा पेंशन आदि की मांग को लेकर दुबारी मोड़ से लेकर ब्लाक मुख्यालय तक प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में महिलाओं ने भ्रष्ट पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस की मिली-भगत से अवैध शराब के धंधे पर रोक नहीं लग पा रही है। अवैध खनन व्यापक पैमाने पर हो रहा है। प्रदर्शन करती महिलाएं आयोजित तहसील दिवस में पहुंचकर मांगों से संबंधित पत्रक उपजिलाधिकारी सुरेन्द्रनाथ मिश्र को सौंपकर अविलम्ब रोक लगाने की मांग की। इस अवसर पर मुख्य रूप से शकुंतला देवी, मालती देवी, धरमी, भगवती, राजमती, लालती, कालपती, मंशा देवी, ऊषा, कौशिल्या देवी, चंदा देवी, देवंती, रीना देवी,मीरा यादव आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें