फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों भाई मिले गले

Tue, 03 Oct 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
भरत मिलाप का दृश्य।
विज्ञापन
कस्बे में चल रही रामलीला का भरत मिलाप का मंचन भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार की रात संपन्न हो गया। मंचन के दौरान भगवान श्रीराम ने जैसे ही अपने भाइयों से गले मिलते हैं कि दर्शकों द्वारा जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। साथ ही भाव विह्वल कर देने वाले मंचन को देख दर्शकों की आंखें नम हो गई।  
विज्ञापन

मंचन के दौरान भरत जी अपने बड़े भाई राम से मिलने के लिए व्याकुल रहे थे। इस दौरान हनुमान जी आकाश में पुष्पक विमान को देखकर भरत के पास आकर कहते हैं कि प्रभु श्रीरामचंद्र जी लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या में माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ प्रवेश कर लिए हैं। यह सुनते ही भरत नंगे पांव दौड़ पड़े और राम से गले मिलकर रो पड़े। चारों भाइयों के मिलन की लीला देख रहे दर्शकों की आंखे नम हो गई। इसी क्रम में अयोध्या से आए कलाकारों द्वारा अपनी मनमोहक लीला की प्रस्तुति कर सबका दिल जीत लिया। चारों भाइयों का मिलन होते ही जयश्रीराम का उद्घोष गूंजने लगा। इस दौरान चारों भाइयों की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने आरती उतारी। कार्यक्रम के दौरान जहां कोतवाल कमलेश तिवारी ,एसआई अमर सिंह,  लाल साहब सिंह  मय फोर्स पूरी रात सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। वहीं डा.अजय यादव, मोतीचंद जायसवाल, भोला सिंह, गुड्डू यादव, दुर्गेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता सहित सभी कमेटी के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें