आपातकाल के 50वीं वर्षगांठ पर बुधवार को विकास भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने के साथ ही विकास भवन में आपातकाल से संबंधित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के दौरान आपातकाल से संबंधित वीडियो का भी प्रसारण किया गया।
लोकतंत्र सेनानियों ने उस दौर के अपने अनुभव को भी साझा किया। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, विनोद कुमार तिवारी, बालकरन, बालचंद राम, रमाशंकर सिंह, बृजनाथ सिंह सहित लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, जिला विकास अधिकारी उमेश चंद तिवारी, परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।