मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के तीन अलग अलग मामलों में पुलिस ने बुधवार को छह के खिलाफ शांतिभंग में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि सुरहुरपुर गांव में बुधवार को जमीन पर कब्जा करने को लेकर कांति देवी, रीता देवी और गीता देवी आपस में मारपीट करने लगीं। मठिया गांव में मारपीट करने पर रामानंद, उत्तरेजपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर राम नवल और रमेश मारपीट कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को कोतवाली लेकर आई और शांतिभंग में मुकदमा दर्ज किया।