फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ से लखनऊ के लिए सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन से सुबह के समय लखनऊ के लिए ट्रेन नहीं होने से छात्रों और व्यापारियों को परेशानी होती है। लखनऊ पीजीआई और बड़े अस्पतालों में रूटीन चेकअप के लिए आवागमन करने वालों को शाम की ट्रेन से जाना पड़ता है।
विज्ञापन

मऊ जंक्शन से होकर लखनऊ के लिए रोज तीन ट्रेनें चलती हैं, जो दो अलग-अलग रूटों से लखनऊ चारबाग जाती हैं। ये सभी ट्रेनें शाम 7 बजे से रात 9:35 बजे तक चलती हैं।
दिन में ट्रेन इलाज, नौकरी, शैक्षणिक कार्य और अन्य जरूरी कामों से लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों को या तो शाम तक इंतजार करना पड़ता है या वाराणसी, गोरखपुर जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है।
विज्ञापन

मऊ से लखनऊ के लिए सीधा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलने से आने-जाने वालों को सहूलियत मिलेगी। मऊ-औड़िहार-जौनपुर होते हुए लखनऊ के लिए सप्ताह में दो दिन इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की घोषणा तत्कालीन उत्तर प्रदेश रेलमंत्री मनोज सिन्हा ने की थी।
उनकी पहल पर रेलवे प्रशासन ने इसका रूट भी तय कर दिया था। 14 अगस्त 2018 को मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन रवाना की थी। रेलवे ने 10 अगस्त 2018 को समयसारिणी जारी की थी, जिसके अनुसार ट्रेन मऊ से प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार, लखनऊ से मंगलवार और बृहस्पतिवार को रवाना होने वाली थी लेकिन किसी कारणवश ट्रेन बंद करनी पड़ी।
0000000000000000
पूर्वांचल के लोगों का राजधानी से सीधा संपर्क होगा आसान
मऊ–लखनऊ इंटरसिटी के शुरू होने से पूर्वांचल के लोगों का राजधानी से सीधा संपर्क आसान होगा और विकास की गति तेज होगी। मऊ से लखनऊ के लिए नौ साप्ताहिक और तीन रोजाना ट्रेनें चलती हैं। आठ ट्रेनें आजमगढ़, शाहगंज, अयोध्या होते हुए लखनऊ जाती हैं, जबकि चार ट्रेनें गोरखपुर, बस्ती होते हुए लखनऊ जाती हैं। मऊ से लखनऊ के लिए सीधी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की जरूरत है। यदि दिन के समय इंटरसिटी चलाई जाती है तो मऊ, घोसी, कोपागंज, मुहम्मदाबाद और आजमगढ़ के लोगों को भी राहत मिलेगी।


व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बीते 28 जनवरी को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने मऊ से लखनऊ और अयोध्या के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की मांग की थी। व्यापारियों ने कहा था कि अयोध्या धाम के महत्व को देखते हुए दैनिक सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाया जाना जरूरी है, जिससे श्रद्धालुओं को अयोध्या और राजधानी लखनऊ जाने की सुविधा मिल सके। इसके अलावा मऊ से माता वैष्णो देवी कटरा तक भी एक नई ट्रेन चलाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें