फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तीन साल में रोपे गए पौधों का विभागों से मांगा विवरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें तीन साल में रोपे गए पौधों का सीडीओ ने विभागों से डाटा मांगा और हरित मऊ के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग एवं जल शक्ति विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग सहित अन्य विभागों को मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि जियो-ट्रैकिंग रिपोर्ट वन विभाग को उपलब्ध करा दें। पिछले तीन वर्षों 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 में रोपित पौधों का वर्षवार विवरण दो दिन में उपलब्ध कराने को कहा।
कहा कि सभी विभाग समन्वय बनाकर हरित मऊ के संकल्प को पूरा करें। पर्यावरण के प्रति जन-भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों और ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाए जाएं।
विज्ञापन

सीडीओ ने आगामी पौधारोपण अभियान की तैयारियों का जायजा लिया। निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप स्थलों का चयन जल्द से जल्द पूर्ण कर लें। रोपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए ''ट्री-गार्ड'' और जियो-टैगिंग की अनिवार्यता पर जोर दिया।
सीडीओ ने नदियों के किनारे स्थित गांवों में स्वच्छता अभियान चलाने और प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाने के निर्देश दिए। कहा कि नदियों में सीधे गिरने वाले नालों के प्रबंधन और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।
उन्होंने अतिक्रमण को रोकने और सुंदरीकरण के लिए वन विभाग और राजस्व विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें