आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा और सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने की मांग रखी। आरोप लगाया कि सड़क की गुणवत्ता खराब हो रही है इसके साथ ही मांग किया कि कमीशनखोरी समाप्त की जाए।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार को अधिशासी अभिंयता लोक निर्माण विभाग को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। जनपद की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और कमीशनखोरी समाप्त करने की मांग किया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि सड़कों से गड्ढे समाप्त कर दिया जाएगा, लेकिन जनपद मऊ की स्थिति काफी खराब है। मांग किया कि जहां भी विद्यालय है उन सड़कों को चौड़ा किया जाए। कहा कि सरकार छोटे ठेकेदारों को समाप्त कर रही है। पहले छोटे ठेकेदारों को पहले तेल विभाग से मिल जाता था और अब खरीदना पड़ता है।
आज जिले के छोटे ठेकेदार परेशान है और रोजी रोटी चलाने में असमर्थ है। कहा कि विभाग में कमीशनखोरी के कारण सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता खराब हो रही है। सभी ने मांगों पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने का आग्रह किया, नहीं तो आम जनमानस के हित के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अंकुर यादव, अरमान खान, जयचंद कुमार, कृष्णमोहन सिंह, संजय राजभर, हाजी सैदुरहमान उपस्थित रहे।