फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रतनपुरा को नगर पंचायत बनाने की मांग

विज्ञापन
रतनपुरा में आयोजित बैठक में पहुंचे व्यापारी नेताओं का स्थानीय पदाधिकारी ने माला पहनकर किया स्वा - फोटो : 1
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में उठा मुद्दा
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर की अध्यक्षता में रतनपुरा स्थित रामनारायण साहू के आवास पर बुधवार को बैठक संपन्न हुई। जिसमें रतनपुरा को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग की गई।

बैठक में व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री एवं रतनपुरा के अध्यक्ष राम नारायण साहू ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ बलिया मार्ग जो स्टेट हाईवे से परिवर्तित होकर के 128 बी नेशनल हाईवे के रूप में स्थापित हो चुका है।
विज्ञापन

इस सड़क पर वाहनों का भारी दबाव है, ऐसी स्थिति में रतनपुरा बीबीपुर मार्ग होते हुए इटौरा हथिनी सरवां तक रास्ता जा रहा है। यह रास्ता दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के लिए काफी मुफीद है। परंतु हथिनी से सरवां तक 3 किलोमीटर का यह मार्ग काफी खराब है।
इसे तत्काल डामर युक्त सड़क के रूप में मरम्मत कराये जाने की बात कही गई। ताकि लोगों को नेशनल हाईवे की जगह पर रतनपुरा इटौरा मार्ग के जरिए मऊ तक की यात्रा सुगमता पूर्वक किया जा सके।

युवा व्यापारी नेता रामप्यारे पटेल ने रतनपुरा की बढ़ती आबादी एवं समस्याओं के अंबार को देखते हुए इसे तत्काल नगर पंचायत घोषित किए जाने की मांग की। इंदारा-फेफना रूट से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों को रतनपुरा में ठहराव की मांग रखी गई।
व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष फतेह बहादुर गुप्त ने कहा कि इंदारा दोहरीघाट रेल लाइन का अमान परिवर्तन होने के बाद केवल एक पुरानी ट्रेन का विस्तार किया गया है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित विभाग को भेजे जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक में आईटी सेल के प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर, रमेश प्रताप सिंह, अरशद अंसारी,डॉ लल्लन चौहान, अंगद साहू, घनश्याम गुप्त, बैजनाथ जायसवाल, लालू राजभर, संगीता राजभर, कल्लू राजभर, मुन्ना शर्मा, भोला गुप्ता, जयप्रकाश पटेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें